Begin typing your search...
तीस हजारी कोर्ट ने दो आरोपियों पर तय किए गंभीर... ... Aaj ki Taaza Khabar: रोहिंग्या नरसंहार मामला: जनवरी में म्यांमार के खिलाफ सुनवाई करेगा संयुक्त राष्ट्र का SC- पढ़ें 20 दिसंबर की बड़ी खबरें
तीस हजारी कोर्ट ने दो आरोपियों पर तय किए गंभीर आरोप
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर कथित हमले के मामले में बड़ा कदम उठाया है. अदालत ने आरोपी राजेश भाई खिमजी और सैयद तहसीन रज़ा के खिलाफ आपराधिक साजिश, हत्या के प्रयास, लोक सेवक के कार्य में बाधा, और लोक सेवक पर हमला जैसे गंभीर आरोप तय कर दिए हैं.
यह मामला अगस्त 2025 का है, जब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सिविल लाइंस स्थित अपने कैंप ऑफिस में आयोजित जन सुनवाई (जन सुनवाई) कर रही थीं. आरोप है कि इसी दौरान दोनों आरोपियों ने साजिश के तहत मुख्यमंत्री पर हमला करने की कोशिश की.

