Begin typing your search...
जम्मू-कश्मीर को बारिश और बर्फबारी का इंतजार,... ... Aaj ki Taaza Khabar: रोहिंग्या नरसंहार मामला: जनवरी में म्यांमार के खिलाफ सुनवाई करेगा संयुक्त राष्ट्र का SC- पढ़ें 20 दिसंबर की बड़ी खबरें
जम्मू-कश्मीर को बारिश और बर्फबारी का इंतजार, प्रदूषण घटेगा और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: उमर अब्दुल्ला
कटरा में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य को बेसब्री से बारिश और बर्फबारी का इंतजार है. उन्होंने कहा, “हर जगह पानी की जरूरत है. बारिश और बर्फबारी से प्रदूषण भी कम होगा. अगर हमारे पर्यटन स्थलों पर बर्फ गिरेगी तो बड़ी संख्या में पर्यटक आएंगे और यहां बर्फबारी का आनंद लेंगे.” वहीं, राहुल गांधी को लेकर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा, “क्या विदेश जाना कोई अपराध है? भाजपा को राहुल गांधी के विदेश जाने से आखिर समस्या क्या है?”

