Begin typing your search...
उस्मान हादी का अंतिम संस्कार संपन्न, राष्ट्रीय कवि... ... Aaj ki Taaza Khabar: रोहिंग्या नरसंहार मामला: जनवरी में म्यांमार के खिलाफ सुनवाई करेगा संयुक्त राष्ट्र का SC- पढ़ें 20 दिसंबर की बड़ी खबरें
उस्मान हादी का अंतिम संस्कार संपन्न, राष्ट्रीय कवि काज़ी नज़रुल इस्लाम की समाधि के पास दफनाया गया
बांग्लादेश में शरीफ उस्मान हादी की जनाज़ा नमाज़ और अंतिम संस्कार संपन्न हो गया. इंक़िलाब मंचो के संयोजक उस्मान हादी को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े. परिवार की इच्छा के अनुसार, हादी को राष्ट्रीय कवि काज़ी नज़रुल इस्लाम की समाधि के पास दफनाया गया. सुबह से ही मणिक मिया एवेन्यू पर लोगों के समूह पहुंचने लगे और संसद भवन के सामने का इलाका शोकाकुल जनसमूह से भर गया. कई लोग राष्ट्रीय ध्वज ओढ़े नजर आए, जबकि भीड़ में शामिल लोगों ने हादी की हत्या के लिए न्याय की मांग करते हुए नारे लगाए. पूरे माहौल में गहरा शोक और आक्रोश देखने को मिला.

