Begin typing your search...

राहुल गांधी पर ओपन लेटर स्पॉन्सर्ड, साइन करने... ... Aaj ki Taaza Khabar: दिल्ली में वायु गुणवत्ता फिर से ‘गंभीर’ स्तर के करीब, AQI औसतन 392- पढ़ें 19 नवंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-11-19 13:46:49

राहुल गांधी पर ओपन लेटर स्पॉन्सर्ड, साइन करने वालों में मंत्री की पत्नी भी: कांग्रेस

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों की निंदा करते हुए देश की कुछ प्रमुख हस्तियों ने एक ओपन लेटर जारी किया है. इस पत्र को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं.  कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को इस ओपन लेटर को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे 'पूरी तरह प्रायोजित' बताया. वेणुगोपाल ने कहा, 'यह एक स्पॉन्सर्ड लेटर है- यह बात हर कोई समझ सकता है. आप साइन करने वालों की सूची देख लीजिए, एक कैबिनेट मंत्री की पत्नी भी इसमें शामिल हैं." उन्होंने कहा कि यह पत्र सरकार के दबाव और राजनीतिक उद्देश्य से तैयार किया गया है और इसका मकसद विपक्ष की आवाज़ को दबाना है. कांग्रेस पहले भी आरोप लगाती रही है कि मोदी सरकार संस्थाओं का राजनीतिक उपयोग कर रही है, और वेणुगोपाल का बयान इसी तर्क को आगे बढ़ाता है. ओपन लेटर में कई हस्तियों ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा था कि उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर 'अनुचित और निराधार' आरोप लगाए हैं. वहीं कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी ने केवल तटस्थता और पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं, जो विपक्ष के अधिकारों का हिस्सा है. 

और पढ़ें