Begin typing your search...

पटना में NDA की बैठक: फिर चुने गए मुख्यमंत्री... ... Aaj ki Taaza Khabar: दिल्ली में वायु गुणवत्ता फिर से ‘गंभीर’ स्तर के करीब, AQI औसतन 392- पढ़ें 19 नवंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-11-19 11:09:38

पटना में NDA की बैठक: फिर चुने गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान बोले- “जनता के भरोसे पर खरा उतरना अब हमारी जिम्मेदारी”

पटना में हुई NDA विधायी दल की बैठक में एक बार फिर नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना गया. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जिस भारी बहुमत से NDA उम्मीदवारों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और नीतीश कुमार के अनुभव पर भरोसा जताया है, अब उस विश्वास को पूरा करना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.

चिराग ने बताया कि NDA ने ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के विज़न को लेकर चुनाव लड़ा था और जनता ने इस पर भरोसा किया. अब कल होने वाले शपथ ग्रहण के बाद, सरकार अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों को एक-एक करके पूरा करने की दिशा में काम शुरू करेगी. चिराग पासवान ने कहा कि NDA विधायी दल की बैठक में CM नीतीश कुमार को एक बार फिर नेता चुना गया है. बिहार की जनता ने NDA पर, प्रधानमंत्री मोदी के विज़न पर और नीतीश जी के अनुभव पर जो भरोसा किया है, अब हमारा कर्तव्य है कि हम उस विश्वास पर खरे उतरें. शपथ ग्रहण के बाद हम अपने संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने की दिशा में तेजी से काम शुरू करेंगे.”

और पढ़ें