Begin typing your search...

नीतीश कुमार को देश की सभी महिलाओं से बिना... ... Aaj ki Taaza Khabar: अगर जानबूझकर किया तो माफी नहीं, शर्म आनी चाहिए.. हिजाब विवाद को लेकर नीतीश कुमार पर बरसे राशिद अल्वी- 18 दिसंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-12-18 14:35:47

 नीतीश कुमार को देश की सभी महिलाओं से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए: वारिस पठान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े वायरल हिजाब विवाद पर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. मुंबई में बयान देते हुए उन्होंने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 25 हर नागरिक को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार देता है, जबकि अनुच्छेद 19 पहनावे और व्यक्तिगत पसंद की स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है. उन्होंने यह भी दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने हिजाब और बुर्का पहनने के अधिकार को मान्यता दी है. वारिस पठान ने नीतीश कुमार की कार्रवाई को अत्यंत निंदनीय बताते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति, यहां तक कि पिता भी, किसी महिला के हिजाब या बुर्के को हटाने का अधिकार नहीं रखता. उन्होंने हिजाब और बुर्के को मुस्लिम महिलाओं की इज्जत, गरिमा और सम्मान का प्रतीक बताया और इसे 'उनके सिर का ताज' करार दिया. AIMIM नेता ने कहा कि इस घटना ने महिला की मर्यादा का अपमान किया है और नीतीश कुमार को देश की सभी महिलाओं से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए. उनके अनुसार यह मामला न सिर्फ राजनीतिक बल्कि संवैधानिक और महिला सम्मान से जुड़ा गंभीर मुद्दा है.

और पढ़ें