Begin typing your search...
दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 लागूदिल्ली-एनसीआर में एक... ... Aaj Ki Taza Khabar: दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 फिर से लागू, 450 के पार पहुंचा AQI; पढ़ें 17 जनवरी की बड़ी खबरें
दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 लागू
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर वायु प्रदूषण ने खतरनाक स्तर छू लिया है. एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के 450 के करीब पहुंचने और ‘Severe+’ श्रेणी में जाने के संकेत मिलने के बाद प्रशासन ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP-4 ) के तहत सबसे सख्त पाबंदियां दोबारा लागू कर दी हैं. शनिवार को राजधानी और आसपास के इलाकों में स्मॉग की घनी चादर छाई रही, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, कई इलाकों में AQI 430 से 450 के बीच दर्ज किया गया, जिसे स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद गंभीर माना जाता है.
