Begin typing your search...
कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को नजरअंदाज किया, BJP ने... ... Aaj Ki Taza Khabar: दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 फिर से लागू, 450 के पार पहुंचा AQI; पढ़ें 17 जनवरी की बड़ी खबरें
कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को नजरअंदाज किया, BJP ने दिल्ली–असम की दूरी घटाई: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक असम और पूर्वोत्तर की उपेक्षा की और राजनीतिक लाभ के लिए राज्य को मुश्किलों में डाला. उन्होंने दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार उन गलतियों को सुधार रही है. पीएम मोदी ने बोडो क्षेत्रों के लिए 1500 करोड़ रुपये के विकास पैकेज, कोकराझार में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, अलग कल्याण विभाग तथा बोडो लैंड एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज की स्थापना का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि असम अब देश के सबसे तेजी से बढ़ते राज्यों में उभर रहा है.
