रोहिणी आचार्या का बड़ा बयान: “मैंने कुछ भी झूठ... ... Aaj ki Taaza Khabar: बेटी कोई सवाल पूछे तो ससुराल जाओं तुम्हारा शादी हो गया है, रोते-रोते रोहिणी का गला बैठा- पढ़ें 16 नवंबर की बड़ी खबरें
रोहिणी आचार्या का बड़ा बयान: “मैंने कुछ भी झूठ नहीं कहा… भाई को ही त्यागा है, माता-पिता और बहनें मेरे साथ हैं”
दिल्ली में पूर्व RJD नेता रोहिणी आचार्या ने एक बार फिर अपने परिवारिक विवाद पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि जो भी कहना था, वह उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साफ-साफ कह दिया है और उसमें कोई झूठ नहीं है. रोहिणी ने कहा कि “जो भी कहना था, मैंने सोशल मीडिया पर कह दिया है… जो हुआ, उसमें मैंने कुछ भी झूठ नहीं कहा. आप जाकर यह सब तेजस्वी यादव, संजय यादव, रैचेल यादव और रमीज़ से पूछ सकते हैं.”
उन्होंने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में केवल उनके माता-पिता और बहनें ही उनके साथ खड़ी रहीं. “मेरे पिता हमेशा मेरे साथ रहे हैं. कल मेरे माता-पिता और बहनें मेरे लिए रो रही थीं. ऐसे माता-पिता पाकर मैं धन्य हूँ.” रोहिणी ने अपने बयान में अपने भाई पर सीधा इशारा करते हुए कहा कि “जिस परिवार में भाई होते हैं, त्याग उन्हें करना चाहिए… मैंने सिर्फ अपने भाई को त्यागा है. मेरे माता-पिता और बहनें मेरे साथ हैं.”
रोहिणी ने यह भी बताया कि वह अब मुंबई अपने ससुराल जा रही हैं, क्योंकि उनकी सास इस विवाद से बेहद चिंतित हैं. “मैं अभी मुंबई जा रही हूँ, अपनी सास के पास. वह मेरे लिए बहुत चिंतित हैं और उन्होंने मुझे तुरंत आने के लिए कहा है.” यह बयान लालू परिवार के भीतर मचे घमासान पर एक और बड़ा संकेत माना जा रहा है.

