Begin typing your search...
यह उनका व्यक्तिगत मामला, बेहद दुखद स्थिति, रोहिणी... ... Aaj ki Taaza Khabar: बेटी कोई सवाल पूछे तो ससुराल जाओं तुम्हारा शादी हो गया है, रोते-रोते रोहिणी का गला बैठा- पढ़ें 16 नवंबर की बड़ी खबरें
यह उनका व्यक्तिगत मामला, बेहद दुखद स्थिति, रोहिणी आचार्य के फैसले पर बोले अशोक चौधरी
राजद नेता रोहिणी आचार्य द्वारा राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से दूरी बनाने के निर्णय पर जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पूरी तरह से उनका निजी मामला है और इस पर राजनीतिक टिप्पणी करना उचित नहीं होगा. उन्होंने कहा कि यह स्थिति राजद के लिए भी दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि इतने बड़े राजनीतिक परिवार में ऐसी परिस्थितियों का उत्पन्न होना चिंता का विषय है.
अशोक चौधरी ने आगे कहा कि परिवारों में मतभेद होना अलग बात है, लेकिन जिस तरह की स्थिति सामने आई है, वह बेहद दुखद है. उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के लिए ऐसे हालात अच्छे नहीं होते और वे आशा करते हैं कि हालात जल्द ही सामान्य हो जाएं.

