Begin typing your search...
महाराष्ट्र निकाय चुनाव: AIMIM को जनता का समर्थन,... ... Aaj ki Taja khabar: 'मुझे NDA के हर एक कार्यकर्ता पर गर्व है', महाराष्ट्र के नतीजों पर PM का X पोस्ट- पढ़ें 16 जनवरी की बड़ी खबरें
महाराष्ट्र निकाय चुनाव: AIMIM को जनता का समर्थन, वारिस पठान का बड़ा दावा
महाराष्ट्र के निकाय चुनावों के बीच AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने पार्टी के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जनता ने AIMIM पर भरोसा जताया है और राज्यभर में पार्टी को अच्छा समर्थन मिला है.
वारिस पठान ने कहा, 'अल्लाह की मेहरबानी से आप देखेंगे कि महाराष्ट्र में लोगों ने AIMIM को बड़ी संख्या में वोट देकर आशीर्वाद दिया है. कई जगहों पर हम जीत चुके हैं और कई स्थानों पर बढ़त बनाए हुए हैं. यह दिखाता है कि जनता ने ओवैसी साहब की मेहनत को स्वीकार किया है और AIMIM पर अपना प्यार लुटाया है.'
