Begin typing your search...

लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका! पराली... ... Aaj ki Taaza Khabar: दिल्ली बम ब्लास्ट को मोदी सरकार ने माना आतंकी घटना, मारे गए लोगों को कैबिनेट मीटिंग में दी गई श्रद्धांजलि पढ़ें 12 नवंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-11-12 15:37:32

लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका! पराली जलाने से भड़की आग, बड़ा हादसा टला

नागराम इलाके में स्थित एक लाइसेंसधारी पटाखा फैक्ट्री में बुधवार दोपहर अचानक भयंकर विस्फोट हो गया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पास के खेतों में किसानों द्वारा पराली जलाने से उठी चिंगारी फैक्ट्री तक पहुंची, जिससे यह धमाका हुआ. लखनऊ दक्षिण के डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि “करीब दोपहर 12 बजे नागराम थाने को धमाके की सूचना मिली. आस-पास के किसानों ने संभवतः उसी संरचना में पराली जलाई थी, जिससे विस्फोट हुआ. फायर ब्रिगेड और सिविल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया. अभी तक किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है. फैक्ट्री का लाइसेंस 2027 तक वैध पाया गया है. फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.” पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचकर विस्फोट के कारणों की गहराई से जांच कर रही हैं.

और पढ़ें