Begin typing your search...

राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार का जवाब: विदेशी... ... Aaj ki Taaza Khabar: भारत के दौरे पर पहुंचे पुतिन, पीएम मोदी ने गले लगाकर किया WelCome- पढ़ें 4 दिसंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-12-04 11:26:18

राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार का जवाब: विदेशी नेताओं से मिलने की परंपरा नहीं टूटी, देखें किस-किस ने की मुलाकात

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) राहुल गांधी के इस आरोप पर कि सरकार विदेशी प्रतिनिधियों को LoP से मिलने की परंपरा का पालन नहीं कर रही, सरकारी सूत्रों ने स्पष्टीकरण दिया है. सूत्रों के अनुसार, “किसी भी दौरे के दौरान विदेश मंत्रालय (MEA) आने वाले विदेशी नेताओं की मुलाकात सरकारी अधिकारियों और सरकारी संस्थाओं से करवाता है. सरकार के बाहर होने वाली मुलाकातें संबंधित विदेशी प्रतिनिधिमंडल स्वयं तय करता है." सूत्रों ने बताया कि 9 जून 2024 के बाद से कई शीर्ष विदेशी नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है, जिनमें शामिल हैं-

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना – 10 जून 2024

वियतनाम के प्रधानमंत्री फ़ाम मिन्ह चिन्ह – 1 अगस्त 2024

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम – 21 अगस्त 2024

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगूलाम – 16 सितंबर 2025

न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन – 8 मार्च 2025

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह साबित करता है कि परंपरा जारी है और विपक्ष के साथ मुलाकातें विदेशी प्रतिनिधिमंडल की इच्छा के अनुसार होती रहती हैं.

और पढ़ें