Begin typing your search...

नितिन नवीन के बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष... ... Aaj Ki Taaza Khabar: गोवा नाइटक्लब आग मामला- कल थाईलैंड से दिल्ली एयरपोर्ट पर हाजिर होंगे लूथरा ब्रदर्स- पढ़ें 15 दिसंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-12-15 14:58:06

नितिन नवीन के बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर वीरेंद्र सचदेवा बोले, “यह दूरदर्शी सोच का फैसला”

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के पदभार संभालने पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है… केंद्रीय नेतृत्व का यह फैसला दूरदर्शी सोच का परिचायक है.”

वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा कि यह बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के विज़न के अनुरूप है. उनके मुताबिक, संगठन में किया गया यह परिवर्तन देश को विकास के नए मुकाम तक ले जाने की दिशा में एक अहम कदम है.

और पढ़ें