Begin typing your search...

MGNREGA का नाम बदलने की योजना पर शशि थरूर की... ... Aaj Ki Taaza Khabar: गोवा नाइटक्लब आग मामला- कल थाईलैंड से दिल्ली एयरपोर्ट पर हाजिर होंगे लूथरा ब्रदर्स- पढ़ें 15 दिसंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-12-15 13:34:43

MGNREGA का नाम बदलने की योजना पर शशि थरूर की आपत्ति, बोले- 'नाम बदलना अनावश्यक'

सरकार द्वारा मनरेगा (MGNREGA) योजना का नाम बदलने के लिए विधेयक लाने की तैयारी पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि महात्मा गांधी की ग्रामीण गरीबों को लेकर एक बहुत स्पष्ट सोच थी. वह सबसे गरीब व्यक्ति की आंख से आंसू पोंछने की बात करते थे.” शशि थरूर ने आगे कहा कि महात्मा गांधी के विचारों में राम राज्य और ग्राम स्वराज एक-दूसरे से जुड़े हुए थे, इसलिए इस योजना के लिए महात्मा गांधी का नाम चुनना बिल्कुल सही था.

उन्होंने कहा, “पिछले 20 वर्षों से लोग इस योजना को अलग-अलग भारतीय भाषाओं में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के नाम से जानते हैं. तो अब इसे बदलने की क्या जरूरत है?” कांग्रेस सांसद ने यह भी साफ किया कि सरकार को योजना की शर्तें बदलने का अधिकार है, लेकिन “आप योजना के नियम बदल सकते हैं, यह सरकार का विशेषाधिकार है, लेकिन नाम बदलना अनावश्यक है.”

और पढ़ें