Begin typing your search...

गोवा के वागाटर में Romeo Lane रेस्टोरेंट का हिस्सा... ... Aaj Ki Taaza Khabar: Microsoft ने भारत में किया एशिया में अब तक का सबसे बड़ा निवेश, AI विकास के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये का एलान- पढ़ें 9 दिसंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-12-09 12:04:01

गोवा के वागाटर में Romeo Lane रेस्टोरेंट का हिस्सा ढहाया जा रहा, 198 वर्गमीटर क्षेत्र पर कार्रवाई, पर्यटन विभाग की पुष्टि

गोवा के वागाटर इलाके में स्थित Romeo Lane रेस्टोरेंट का एक हिस्सा ध्वस्त किया जा रहा है. यह रेस्टोरेंट गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा के स्वामित्व में है, जो Birch by Romeo Lane के भी मालिक हैं. वही जगह जहाँ 7 दिसंबर को हुए भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हुई थी. गोवा पर्यटन विभाग के उप निदेशक धीरज वागले ने बताया कि हम बीच साइड पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त करेंगे. कुल 198 वर्गमीटर क्षेत्र को गिराया जाएगा..." पर्यटन विभाग और स्थानीय प्रशासन मिलकर इस अवैध निर्माण पर कार्रवाई कर रहा है.

और पढ़ें