Begin typing your search...
इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन पर बोले केंद्रीय उड्डयन... ... Aaj ki Taaza Khabar: इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन पर बोले केंद्रीय उड्डयन मंत्री- 'स्थिति सुधर रही है, कल से हालात सामान्य होने की उम्मीद'- पढ़ें 5 नवंबर की बड़ी खबरें
इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन पर बोले केंद्रीय उड्डयन मंत्री- 'स्थिति सुधर रही है, कल से हालात सामान्य होने की उम्मीद'
केंद्र के नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किन्जरापु ने इंडिगो की उड़ान रद्द होने से पैदा हुए भारी संकट पर ताज़ा अपडेट देते हुए कहा कि हालात अब धीरे-धीरे सुधरने लगे हैं. उनका कहना है कि पिछले दो दिनों से जो बैकलॉग जमा हो गया था, उसे लगभग पूरी तरह क्लियर कर दिया गया है.
मंत्री ने कहा कि “...आज हम देख रहे हैं कि स्थिति बेहतर हो रही है. पिछले दो दिनों का बैकलॉग क्लियर कर दिया गया है. कल से हम उम्मीद कर रहे हैं कि हालात सामान्य होने लगेंगे. एयरपोर्ट्स पर अब भीड़ या लंबा इंतज़ार नहीं होना चाहिए. इंडिगो जितने ऑपरेशंस तुरंत शुरू कर सकती है, वह शुरू करेगी...” मंत्री के बयान के बाद यात्रियों में राहत की उम्मीद बढ़ गई है, क्योंकि बीते दिनों हजारों यात्रियों को देरी और कैंसिलेशन की वजह से भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी.

