PM मोदी का बड़ा एलान- “डिफेंस, स्पेस के बाद अब... ... Aaj ki Taaza Khabar: इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन पर बोले केंद्रीय उड्डयन मंत्री- 'स्थिति सुधर रही है, कल से हालात सामान्य होने की उम्मीद'- पढ़ें 5 नवंबर की बड़ी खबरें
PM मोदी का बड़ा एलान- “डिफेंस, स्पेस के बाद अब सिविल-न्यूक्लियर सेक्टर भी प्राइवेट सेक्टर के लिए खुलेगा, ये सिर्फ एडमिनिस्ट्रेटिव नहीं, माइंडसेट रिफॉर्म है”
दिल्ली में आयोजित इंडिया-रूस बिज़नेस फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “डिफेंस और स्पेस सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए खोल दिया गया है. इससे इन क्षेत्रों में नए अवसर पैदा हुए हैं. अब हम सिविल-न्यूक्लियर सेक्टर में भी नए संभावनाओं के द्वार खोलने जा रहे हैं. यह सिर्फ प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि सोच में बदलाव है. इन सभी सुधारों के पीछे एक ही संकल्प है- विकसित भारत.”
PM मोदी ने भारत-रूस साझेदारी को नई गति देने के लिए कई प्रस्ताव भी रखे. उन्होंने कहा कि “लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में, आज की बैठक में राष्ट्रपति पुतिन और मैंने कनेक्टिविटी की पूरी क्षमता का लाभ उठाने पर जोर दिया. हम INSTC, नॉर्दर्न सी रूट यानी चेन्नई-व्लादिवोस्तोक कॉरिडोर पर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं. जल्द ही इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी. इससे ट्रांजिट टाइम घटेगा, लागत कम होगी और कारोबार के लिए नए मार्केट खुलेंगे."
डिजिटल इकोनॉमी की भूमिका पर PM मोदी ने आगे कहा कि “डिजिटल टेक्नोलॉजी की ताकत से हम कस्टम, लॉजिस्टिक्स और रेगुलेटरी सिस्टम्स को वर्चुअल ट्रेड कॉरिडोर के जरिए जोड़ सकते हैं. इससे कस्टम क्लियरेंस तेज होगा, कागज़ी कार्रवाई कम होगी और कार्गो मूवमेंट और सुगम बनेगा.”

