Begin typing your search...

खाना छोड़ खरीदें चांदी! Rich Dad Poor Dad के लेखक Robert Kiyosaki क्यों दे रहे ऐसी Advise?

Rich Dad Poor Dad के लेखक Robert Kiyosaki ने कहा कि सिर्फ $10 से चांदी में निवेश शुरू करें. उन्होंने 2026 में बड़े आर्थिक क्रैश और BlackRock संकट की चेतावनी भी दी.

खाना छोड़ खरीदें चांदी! Rich Dad Poor Dad के लेखक Robert Kiyosaki क्यों दे रहे ऐसी Advise?
X
( Image Source:  Sora_ AI )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी6 Mins Read

Updated on: 10 March 2026 8:29 PM IST

दुनियाभर में निवेश को लेकर चल रही बहस के बीच मशहूर फाइनेंशियल लेखक Robert Kiyosaki ने एक बार फिर अपने बयान से हलचल मचा दी है. Rich Dad Poor Dad के लेखक कियोसाकी ने लोगों को एक हैरान कर देने वाली एडवाइस दी है. अगर आपके पास सिर्फ 10 डॉलर भी हैं, तो उसे चांदी में निवेश करें. उनका कहना है कि छोटी रकम से किया गया निवेश भी वित्तीय समझ विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम हो सकता है.

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर किए गए एक पोस्ट में कियोसाकी ने कहा कि आर्थिक शिक्षा हमेशा छोटे कदमों से शुरू होती है. उनका मानना है कि चांदी जैसे कीमती धातुओं में मामूली निवेश भी लोगों को पैसे की असली समझ दे सकता है और लंबे समय में संपत्ति बनाने की दिशा में मददगार साबित हो सकता है.

1. क्या सच में सिर्फ 10 डॉलर से शुरू हो सकता है निवेश?

कियोसाकी के मुताबिक निवेश की शुरुआत के लिए बड़ी रकम की जरूरत नहीं होती. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सिर्फ 10 डॉलर से चांदी खरीदकर निवेश की शुरुआत कर सकता है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि 'प्रसिद्ध लेखक ने कहा, “सिर्फ 10 डॉलर में कोई भी चांदी में निवेश शुरू कर सकता है. अगर आपके पास अतिरिक्त 10 डॉलर भी नहीं हैं, तो एक दिन खाना छोड़ दीजिए.” उनका कहना है कि लोग स्थानीय गोल्ड और सिल्वर डीलर के पास जाकर पुराने सिक्कों या छोटे टुकड़ों के रूप में चांदी खरीद सकते हैं, जिसे वे 'कबाड़ असली चाँदी' कहते हैं. इससे न सिर्फ निवेश शुरू होता है बल्कि बाजार को समझने का मौका भी मिलता है.

2. क्या चांदी खरीदने से मिल सकती है वित्तीय शिक्षा?

कियोसाकी का मानना है कि चांदी खरीदने का अनुभव खुद में एक सीख है. जब कोई व्यक्ति किसी डीलर से धातु खरीदता है तो उसे बाजार की चाल, कीमतों का उतार-चढ़ाव और निवेश की बारीकियां समझने का मौका मिलता है. उनके अनुसार यह प्रक्रिया लोगों को वित्तीय जागरूकता देती है और डीलर भी ग्राहकों के साथ लंबे समय का रिश्ता बनाने के लिए उन्हें जानकारी देते हैं.

3. क्या आने वाला है बड़ा आर्थिक संकट?

कियोसाकी ने अपनी सलाह के साथ वैश्विक वित्तीय व्यवस्था को लेकर एक बड़ी चेतावनी भी दी है. उन्होंने कहा कि उन्होंने 2013 में अपनी किताब Rich Dad’s Prophecy में पहले ही एक बड़े स्टॉक मार्केट क्रैश की संभावना जताई थी. उनका मानना है कि 2008 के आर्थिक संकट के बाद भी वैश्विक वित्तीय प्रणाली की समस्याएं पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं. बढ़ता कर्ज और आर्थिक असंतुलन भविष्य में बड़े आर्थिक झटके की वजह बन सकते हैं.

4. क्या 2008 की तरह फिर से बाजार टूट सकता है?

कियोसाकी ने याद दिलाया कि 2008 के वित्तीय संकट से पहले उन्होंने अमेरिकी निवेश बैंक Lehman Brothers के गिरने की भविष्यवाणी की थी. उन्होंने कहा कि उन्होंने यह भविष्यवाणी एक टीवी कार्यक्रम में की थी, जिसकी मेजबानी पत्रकार Wolf Blitzer कर रहे थे.

उन्होंने अपने बयान में कहा कि 'उन्होंने आगे कहा, “2026 में आने वाला आर्थिक क्रैश BlackRock की प्राइवेट क्रेडिट पोंजी स्कीम की वजह से शुरू हो सकता है. मुझे उम्मीद है कि मैं गलत साबित होऊं… लेकिन अगर और जब BlackRock क्रैश करेगा, तो यह बहुत तेज और विनाशकारी होगा. दुनिया भर में ‘बेबी बूमर्स’ की रिटायरमेंट सेविंग्स खत्म हो सकती हैं, क्योंकि दुनिया इतना कर्ज ले चुकी है जिसे वह चुका नहीं सकती.”

5. क्या सोना-चांदी और क्रिप्टो बेहतर विकल्प हैं?

कियोसाकी लंबे समय से पारंपरिक निवेश साधनों की बजाय वैकल्पिक संपत्तियों का समर्थन करते रहे हैं. उनका कहना है कि निवेशकों को सोना, चांदी और डिजिटल एसेट्स जैसे Bitcoin और Ethereum जैसे विकल्पों पर भी ध्यान देना चाहिए. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “मैं लगातार निवेशकों को सलाह देता रहा हूं कि वे सक्रिय बनें और सोना, चांदी, Bitcoin, Ethereum खरीदें, साथ ही असली तेल कुओं में साझेदारी जैसे विकल्पों पर भी ध्यान दें. जब कीमतें रॉकेट की तरह ऊपर जाएंगी, तो मैं और अमीर बनूंगा, क्योंकि चांदी बाजार से गायब होने लगेगी और तेल की कीमतें बढ़ जाएंगी.”

6. आखिर चांदी को ही क्यों पसंद करते हैं कियोसाकी?

कियोसाकी के मुताबिक चांदी निवेश की शुरुआत के लिए सबसे आसान विकल्प है क्योंकि यह सोने की तुलना में काफी सस्ती होती है. उन्होंने कहा कि उन्होंने ट्वीट में कहा, “मुझे चांदी पसंद है, क्योंकि 2026 में भी अगर आपके पास सिर्फ 10 डॉलर हैं तो आप किसी गोल्ड-सिल्वर डीलर के पास जाकर 10 डॉलर की असली ‘जंक सिल्वर’ खरीद सकते हैं… और साथ ही उस डीलर से बेहतरीन वित्तीय शिक्षा भी हासिल कर सकते हैं, जो आपको लंबे समय का ग्राहक बनाना चाहता है.” उनका मानना है कि चांदी एक औद्योगिक धातु होने के साथ-साथ मुद्रास्फीति और मुद्रा अवमूल्यन से बचाव का साधन भी है.

7. आज क्या है चांदी और सोने की कीमत?

वैश्विक बाजार में हाल के दिनों में चांदी और सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. कमजोर अमेरिकी डॉलर और मध्य-पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीद के बीच निवेशकों का भरोसा कीमती धातुओं की ओर बढ़ा है. एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में करीब 4.2% यानी ₹11,179 की तेजी दर्ज की गई और यह ₹2,78,339 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई. वहीं सोना भी बढ़कर ₹1,62,149 प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया.

काम की खबर
अगला लेख