Begin typing your search...
Sasta-Mehanga: Flipkart GOAT Sale में Realme के इस फोन पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानिए नई कीमत और फीचर्स
अगर आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Flipkart GOAT Sale में Realme P3 Ultra 5G आकर्षक ऑफर के साथ मिल रहा है. बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस मिलाकर इसकी कीमत लॉन्च प्राइस से करीब ₹2,300 कम पड़ सकती है.
Realme P3 Ultra 5G
( Image Source:
X@vinishkeshri12 )
Sasta-Mehanga: अगर आप दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और लेटेस्ट प्रोसेसर वाला नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Flipkart GOAT Sale आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर Realme P3 Ultra 5G पर डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी दिए जा रहे हैं, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और कम हो जाती है.
Realme P3 Ultra 5G की नई कीमत और ऑफर्स
- Flipkart पर Realme P3 Ultra 5G का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹26,499 में उपलब्ध है.
- अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank Card से भुगतान करते हैं, तो उन्हें ₹1,800 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है.
- इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत ₹24,699 रह जाती है.
- इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने स्मार्टफोन को बदलने पर ₹19,600 तक का अतिरिक्त एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है.
- हालांकि, एक्सचेंज का वास्तविक लाभ आपके पुराने फोन की कंपनी, मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगा.
गौरतलब है कि यह स्मार्टफोन मार्च 2025 में ₹26,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था. मौजूदा ऑफर के हिसाब से ग्राहक इसे लॉन्च प्राइस से लगभग ₹2,300 कम में खरीद सकते हैं.
क्या हैं Realme P3 Ultra 5G के फीचर्स?
- Realme P3 Ultra 5G में 6.83 इंच की Curved AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1272 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है.
- डिस्प्ले स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन की गई है.
- फोन में MediaTek Dimensity 8350 Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर प्रदर्शन का दावा करता है.
- यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित realme UI 6.0 पर चलता है.
कैमरा और बैटरी
- फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है.
- इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट) और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है.
- वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.
- फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
अन्य खास फीचर्स
- इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
- Android 15 आधारित realme UI 6.0
- IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग (धूल और पानी से सुरक्षा)
- स्लिम डिजाइन, वजन करीब 183 ग्राम
अगर आप 25 हजार रुपये के बजट में प्रीमियम फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो Flipkart GOAT Sale के दौरान यह डील आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है.




