Begin typing your search...

PM Kisan Yojana: क्या नहीं मिली 22वीं किस्त? पहले करें ये 3 काम, फिर ऐसे मिनटों में चेक करें स्टेटस

केंद्र सरकार ने PM Kisan योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी है, लेकिन कई किसानों को अब भी पैसा नहीं मिला. जानिए किन कारणों से किस्त रुक सकती है और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है.

PM Kisan Scheme PM Kisan 22nd Installment PM Kisan Status Check
X
( Image Source:  Sora AI )

देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 22वीं किस्त यानी 200 रुपये 13 मार्च को असम से जारी कर दी. देशभर के लगभग 9.32 करोड़ किसान परिवारों के बैंक खातों में DBT के जरिए पैसे भेज दी गई है. इस किस्त में कुल करीब 18,640 करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर किए गए हैं. अभी भी काफी संख्या में ऐसे किसान हैं, जिनके खाते में यह रकम नहीं पहुंची है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर आपको 22वीं किस्त नहीं मिली है तो क्या करना चाहिए?

क्या कारण हो सकता है कि 22वीं किस्त खाते में नहीं आई?

अगर आपके खाते में PM-Kisan की 22वीं किस्त नहीं आई है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. सबसे आम वजह e-KYC पूरा न होना है. सरकार ने अब योजना के सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया है. इसके अलावा आधार और बैंक खाते का लिंक न होना, बैंक अकाउंट नंबर में गलती, भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन न होना या आवेदन में नाम और आधार में अंतर भी भुगतान रुकने की वजह बन सकता है. कई बार राज्य सरकारों द्वारा किए जाने वाले फिजिकल वेरिफिकेशन में भी गड़बड़ी मिलने पर किस्त रोक दी जाती है.

अगर किस्त नहीं मिली तो सबसे पहले क्या करें?

अगर आपको 22वीं किस्त नहीं मिली है तो सबसे पहले e-KYC की स्थिति जांचें. अगर e-KYC अधूरी है तो इसे तुरंत पूरा करना जरूरी है. यह काम PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर किया जा सकता है. इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करें कि आपका आधार नंबर बैंक खाते से लिंक हो और बैंक खाते की जानकारी सही दर्ज हो. कई मामलों में आधार और बैंक खाते की जानकारी अपडेट करने के बाद रुकी हुई किस्त भी जारी हो जाती है.

पीएम किसान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर आपको पैसा नहीं मिला है तो आप आसानी से अपना स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए PM-Kisan की वेबसाइट पर जाकर “Know Your Status” या “Beneficiary Status” विकल्प चुनें. इसके बाद आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर स्टेटस देखा जा सकता है. यहां आपको पता चल जाएगा कि किस्त जारी हुई है या किसी कारण से भुगतान रुका हुआ है.

क्या दस्तावेज अपडेट करने से मिल सकती है रुकी हुई किस्त?

कई बार किसानों की किस्त सिर्फ दस्तावेजों की छोटी-सी गलती की वजह से रुक जाती है. अगर भूमि रिकॉर्ड, आधार लिंकिंग, बैंक विवरण या e-KYC में कोई कमी है तो उसे तुरंत अपडेट कराना चाहिए. राज्य सरकारों और कृषि विभाग द्वारा समय-समय पर लाभार्थियों का सत्यापन किया जाता है. इसलिए जिन किसानों का डेटा सही होता है, उनकी रुकी हुई किस्त बाद में जारी भी हो सकती है.

किसानों के लिए यह योजना क्यों महत्वपूर्ण है?

PM-Kisan योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए आर्थिक सहारा मानी जाती है. खेती से जुड़े खर्च—जैसे बीज, खाद और अन्य कृषि कार्यों के लिए यह राशि किसानों के लिए मददगार साबित होती है. सरकार का दावा है कि इस योजना से देश के करोड़ों किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है और कृषि क्षेत्र को भी मजबूती मिल रही है. ऐसे में अगर किसी किसान को किस्त नहीं मिली है तो उसे जल्द से जल्द अपना स्टेटस चेक कर आवश्यक सुधार कराना चाहिए, ताकि अगली किस्त समय पर मिल सके.

India NewsIndiaनरेंद्र मोदी
अगला लेख