धर्म और राजनीति को लेकर यति नरसिंंहानंद के विवादित बयानों ने नई बहस छेड़ दी है. एक इंटरव्यू में उन्होंने मुस्लिम आबादी, भविष्य में प्रधानमंत्री बनने और हिंदुओं के नरसंहार की आशंका को लेकर कई दावे किए. इतना ही नहीं, उन्होंने राम मंदिर और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को मंदिर मानने से भी इनकार किया. वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा पर भी सवाल उठाए. उन्होंने मंदिरों को आस्था के बजाय कारोबार का केंद्र बताते हुए हिंदुओं की धार्मिक सोच पर टिप्पणी की. आखिर उन्होंने इंटरव्यू में क्या-क्या कहा, देखिए पूरी बातचीत.