सीरीज जीतने का मतलब यह नहीं होता कि टीम मैनेजमेंट अपनी पुरानी गलतियों से सीखना ही बंद कर दे और अगर सीरीज जीतने के बाद भी वही गलतियां दोहराई जाएं तो फिर उस जीत का फायदा क्या? गौतम गंभीर और श्रेयस अयर अपनी गलतियों से सीखने में नाकाम रहे और इसका खामियाजा युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को भुगतना पड़ा. न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में भारत को 87 रन से करारी हार मिली. 7 साल बाद न्यूजीलैंड की धरती पर टीम इंडिया को T20I में हार का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं रनों के अंतर से यह न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी T20I हार भी रही.