ईरानी जनरल सुलेमानी की भतीजी की लग्जरी लाइफ बनी मुसीबत! वायरल तस्वीरों के बाद अमेरिका ने लिया ये एक्शन

Qasem Soleimani’s Niece Hamida Soleimani Afshar in Controversy | US Cancels Green Card Amid Iran
Edited By :  हेमा पंत
Updated On :

ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रहा तनाव एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह कोई सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि एक हाई-प्रोफाइल महिला की लाइफस्टाइल और उस पर हुई कार्रवाई है. मामला जुड़ा है ईरान के मारे गए सैन्य कमांडर Qasem Soleimani के परिवार से, खासकर उनकी भतीजी हमीदा सुलेमानी अफसर से, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं. इन तस्वीरों में हमीदा को वेस्टर्न कपड़ों, लग्जरी कारों और खुले लाइफस्टाइल के साथ देखा गया, जिसने लोगों को चौंका दिया. खासतौर पर इसलिए क्योंकि ईरान जैसे देश में महिलाओं के पहनावे और जीवनशैली को लेकर सख्त नियम हैं, जहां हिजाब और सामाजिक आचरण को लेकर कड़े प्रतिबंध लागू होते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने हमीदा सुलेमानी अफसर और उनकी बेटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनका ग्रीन कार्ड रद्द कर दिया है.


Similar News