मृत्यु के बाद जीवन क्या होता है? यह सवाल सदियों से मानवता को उलझाए हुए है. विज्ञान कहता है कि मौत के बाद जीवन का कोई ठोस प्रमाण नहीं है, लेकिन दुनिया भर में कई लोग ऐसी नज़दीकी मौत के अनुभव बताते हैं जो असाधारण और चौंकाने वाले होते हैं. ऐसी ही चौंकाने वाली कहानी है कैथी मैकडेनियल की, जिन्होंने 18 दिन के मेडिकल कोमा के दौरान नर्क और स्वर्ग दोनों का अनुभव किया.