आंखों से दुनिया नहीं देख सकते, लेकिन अपने हुनर और हौसले से दुनिया को रोशन करने का जज्बा रखते हैं ये बच्चे! कोई मोमबत्तियां बना रहा है, कोई दीये, तो किसी का सपना एक बड़ा संगीतकार बनने का है.इनकी चाहत है कि किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े, बल्कि अपने हुनर के दम पर आत्मनिर्भर बनें.इन बच्चों की मेहनत, आत्मविश्वास और सपने दिल छू लेंगे.