31/4 से जीत तक! कोहली की वह पारी, जिसने पाक के जबड़े से छीन ली थी जीत; IND vs PAK मैच से पहले मेलबर्न की यादें हुईं ताजा

The Day Virat Kohli Became God of Cricket | IND vs PAK 2026 | T20 World Cup

विराट कोहली की वह ऐतिहासिक पारी, जब भारत 31 रन पर 4 गंवाकर संकट में था, आज भी भारत-पाक मुकाबलों की सबसे रोमांचक यादों में गिनी जाती है. मेलबर्न में खेले गए उस मैच में कोहली ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर मैच पलटा और हारिस रऊफ के खिलाफ लगाए गए उनके दो छक्कों ने मुकाबले की दिशा बदल दी. आखिरी पलों में मिली जीत और कोहली की भावुक प्रतिक्रिया ने इस पारी को 'किंग कोहली' की महान पारियों में शामिल कर दिया. अब 2026 में जब भारत और पाकिस्तान फिर आमने-सामने हैं, तो उस ऐतिहासिक जीत की यादें फिर ताजा हो गई हैं. फैंस को उम्मीद है कि कोलंबो में होने वाले मुकाबले में फिर वैसा ही रोमांच देखने को मिलेगा और क्या एक बार फिर कोहली जैसा इतिहास कोई खिलाड़ी रचेगा, यही सबसे बड़ा सवाल है.


Similar News