अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump पहले भारत जैसे देशों पर रूस से तेल खरीदने को लेकर भारी टैरिफ लगाने की चेतावनी दे रहे थे, लेकिन Strait of Hormuz में बढ़ते तनाव और वैश्विक तेल आपूर्ति पर खतरे के बीच अमेरिका ने भारत को 30 दिन की राहत दे दी. इससे सवाल उठ रहा है कि क्या यह रणनीतिक यू-टर्न है या बढ़ते तेल संकट की मजबूरी. इस मामले में स्टेट मिरर हिंदी से बातचीत करते हुए अमेरिकी मामलों के जानकार विवेक मिश्रा ने कहा कि ट्रंप पर बहुत दबाव है. उनको लगता था कि ईरान तुरंत झुक जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ईरान लगातार डटा हुआ है.