बिहार पुलिस के चर्चित अधिकारियों में शामिल रहे किशनगंज के पूर्व SDPO गौतम कुमार अब गंभीर आरोपों के घेरे में आ गए हैं. आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की जांच में उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जांच के दौरान EOU की टीम ने कई ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें करीब 80 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला. इसमें 25 से अधिक प्लॉट, फ्लैट, लग्जरी संपत्तियां और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं.