फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता है. रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे बड़े सितारों के बीच एक ऐसा चेहरा भी चर्चा में है, जिसने अपने दमदार अभिनय से सबका ध्यान खींचा है. यह चेहरा है साउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री शोभना का, जो फिल्म में रावण की मां केकसी का किरदार निभा रही हैं. हालांकि, शोभना किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं शोभना दो बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुकी हैं. भरतनाट्यम की ट्रेंड डांसर और पद्मश्री से सम्मानित शोभना की कहानी भी किसी फिल्मी सफर से कम नहीं है.