आज के समय में प्रीमियम स्मार्टफोन की बात आती है तो Apple और Samsung के फ्लैगशिप मॉडल सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस वीडियो में iPhone 17 Pro Max और Samsung S26 Ultra के बीच एक डिटेल कम्पैरिजन किया गया है, जिसमें दोनों स्मार्टफोन्स के डिजाइन, कैमरा, परफॉर्मेंस, बैटरी और फीचर्स को करीब से परखा गया है. इस कम्पैरिजन में यह देखने की कोशिश की गई है कि आखिर दोनों में से कौन सा फोन ज्यादा पावरफुल और यूजर के लिए बेहतर साबित होता है. कई मामलों में iPhone 17 Pro Max ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूती दिखाई है, जबकि Samsung S26 Ultra भी अपने दमदार फीचर्स के साथ कड़ी टक्कर देता नजर आता है.