Iran के लिए छाती पीटने वाले जहाज़ में बैठकर वहीं जाओ, Sambhal DSP Kuldeep Kumar का वीडियो वायरल

Sambhal DSP Kuldeep Kumar Iran Statement | Chale jao Iran | Peace Committee Meeting | Namaz | Viral
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On :

उत्तर प्रदेश के संभल में डीएसपी Kuldeep Kumar के एक बयान ने बड़ा राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा कर दिया है. आने वाले त्योहारों से पहले हुई शांति समिति की बैठक के दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान-इजराइल तनाव के बीच कोई ईरान के समर्थन में नारे लगाता है, तो कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी.वायरल वीडियो में डीएसपी कहते सुनाई दे रहे हैं कि जो लोग ईरान के लिए सीना पीट रहे हैं, अगर उन्हें इतना ही लगाव है तो वहीं चले जाएं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी विदेशी संघर्ष की वजह से भारत में कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा होती है, तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी.


Similar News