77 साल बाद इतिहास रचेगा भारतीय सिनेमा, गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार कर्तव्य परेड पर दिखेगी अलग झांकी

Republic Day Parade 2026 | Sanjay Leela Bhansali | Indian Cinema | Create History | Responsibility
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 23 Jan 2026 8:28 AM IST

भारतीय सिनेमा के इतिहास में 2026 का गणतंत्र दिवस एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है. आज़ादी के 77 साल बाद पहली बार भारतीय सिनेमा को गणतंत्र दिवस परेड में एक अलग और समर्पित पहचान मिलने जा रही है. कर्तव्य पथ पर निकलने वाली विशेष सिनेमा-थीम आधारित झांकी के ज़रिए भारतीय फिल्म उद्योग की यात्रा, विविधता और सांस्कृतिक प्रभाव को देश और दुनिया के सामने पेश किया जाएगा. इस ऐतिहासिक झांकी की जिम्मेदारी मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को सौंपी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट भारत सरकार और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of I&B) के सहयोग से तैयार किया जा रहा है. झांकी के माध्यम से भारतीय सिनेमा के विकास, उसकी भाषाई-सांस्कृतिक विविधता और समाज पर उसके प्रभाव को भव्य रूप में दिखाया जाएगा.


Similar News