रविवार 15 मार्च को ने देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम का औपचारिक ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही Assam, Kerala, Tamil Nadu, West Bengal और Puducherry में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है और आदर्श आचार संहिता भी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी. इस दिन असम, केरल और पुडुचेरी की सभी सीटों पर एक साथ मतदान कराया जाएगा. इसके बाद चुनावी हलचल तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में पहुंचेगी, जहां 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. वहीं पश्चिम बंगाल में सुरक्षा और संवेदनशीलता को देखते हुए दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा. आइए अब जानते हैं चुनावी बिजुल बजते ही एक्सपर्ट ने क्या कुछ कहा?