किसानों की 'बेरंग' हुई Holi? इंतजार करते रहे, लेकिन नहीं आई PM Kisan Samman Nidhi की 22वीं किस्त

PM Kisan 22nd installment | PM Kisan ₹2000 update | Kisan Samman Nidhi Yojana

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi की 22वीं किस्त को लेकर किसानों में इंतजार बढ़ता जा रहा है. ₹2000 की अगली किस्त की अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही थी मार्च 2026 की शुरुआत में, संभवतः होली से पहले, राशि जारी की जा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. यह योजना पात्र किसानों को सालाना ₹6000 की सहायता तीन बराबर किस्तों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए देती है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी e-KYC पूरी कर लें और आधार से लिंक बैंक खाता सक्रिय रखें, ताकि भुगतान में कोई बाधा न आए.


Similar News