T20 क्रिकेट में अगर किसी गेंदबाज को सबसे बुरा सपना आए तो शायद वह यही होगा. सामने अभिषेक शर्मा हो और दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी. एक तरफ अनुभव के साथ विस्फोटक बल्लेबाजी तो दूसरी तरफ सिर्फ 15 साल की उम्र में गेंदबाजों के छुड़ाने का दम और जब इन दोनों के बल्ले एक साथ चलें तो गेंदबाजों के लिए मैदान पर बचने की जगह ही नहीं बचेगी और इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत वेलिंगटन में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा तूफान दिखाया कि T20 क्रिकेट के रिकॉर्ड्स की चर्चा होने लगी.