‘लटके-झटके से नहीं मिलते वोट’, प्रियंका गांधी पर नवीन जिंदल की टिप्पणी से सियासी बवाल तय

Assam Politics | Naveen Jindal Statement on Priyanka Gandhi | Latke-Jhatke Comment | Election 2026

असम की राजनीति में चुनाव से पहले जुबानी जंग तेज हो गई है. कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनावी जिम्मेदारी दिए जाने के बाद बयानबाज़ी और तीखी हो गई है. स्‍टेट मिरर हिंदी ने असम चुनाव को लेकर बीजेपी नेता नवीन जिंदल से खास बातचीत की. हालांकि इस बातचीत में उन्‍होंने कुछ ऐसा भी कहा जिस पर राजनीतिक तूफान खड़ा हो सकता है. कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी को चुनावी मोर्चे पर उतारने को लेकर टिप्‍पणी करते हुए नवीन जिंदल ने कहा कि उनके “लटके-झटके और मटकों” से असम में वोट नहीं मिलेंगे. Disclaimer: यह वीडियो/रिपोर्ट सार्वजनिक बयानों और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. हम किसी भी महिला के प्रति अपमानजनक टिप्पणी का समर्थन नहीं करते। यह कंटेंट केवल सूचना और राजनीतिक घटनाक्रम की रिपोर्टिंग के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है.


Similar News