मिलिए साइकिल वाले विधायक Terash Gowalla से, जांच में सामने आया करोड़ों का साम्राज्य

Assam Duliajan BJP MLA Terash Gowalla Property Controversy | Whose Development Under BJP?
Edited By :  सागर द्विवेदी
Updated On :

'विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण'- ये शब्द अक्सर भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक पहचान का हिस्सा रहे हैं. लेकिन असम के डुलियाजन में उभरा एक नया विवाद इन दावों पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है. सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, चर्चा इस बात की हो रही है कि विकास की रफ्तार आखिर किस दिशा में गई. जनता तक या कुछ चुनिंदा लोगों तक? डुलियाजन से भाजपा विधायक Terash Gowalla को लेकर हाल के दिनों में संपत्तियों और ज़मीन खरीद से जुड़े आरोप सुर्खियों में हैं. डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और डुलियाजन में कथित रूप से बढ़ती संपत्तियों को लेकर बहस तेज़ है. वहीं, ज़मीनी स्तर पर स्थानीय लोग बुनियादी सुविधाओं की कमी और अधूरे वादों का मुद्दा उठा रहे हैं.


Similar News