जहां ईरान ने यूएई के कई ऑयल-गैस ठिकानों पर हमले किए हैं, वहीं उसका दावा है कि उसके विरोधी भी उसके ऊर्जा केंद्रों को निशाना बना रहे हैं. अमेरिका द्वारा दूर बैठकर इज़राइल और ईरान के बीच भड़काया गया संघर्ष अब आसमान से जमीन पर उतर आया है। जैसे-जैसे यह जंग जमीनी स्तर पर फैल रही है, दोनों देश एक-दूसरे के तेल और गैस ठिकानों को निशाना बना रहे हैं. इस तेजी से बदलते हालात के बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि भारत का पड़ोसी और रणनीतिक रूप से चतुर देश चीन आखिर इस पूरे घटनाक्रम से बेफिक्र क्यों नजर आ रहा है? वहीं दूसरी ओर, वैश्विक ताकत बनने की ओर बढ़ रहा भारत इस स्थिति को लेकर चिंतित क्यों है? इन अहम सवालों के जवाब जानने के लिए स्टेट मिरर हिंदी के इन्वेस्टिगेटिव एडिटर संजीव चौहान ने नई दिल्ली में मिडिल ईस्ट और वेस्ट एशिया की विशेषज्ञ मिताली निकोरे से खास बातचीत की.