ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है और इसमें अमेरिका की भूमिका को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं. हालात ऐसे बन गए हैं कि जंग का असर अब सिर्फ मिडिल ईस्ट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी दिखने लगा है. खासकर गैस और खाद (फर्टिलाइज़र) की सप्लाई प्रभावित होने से खाद्य सुरक्षा पर खतरा बढ़ता नजर आ रहा है. इस बीच ईरान लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है और किसी भी दबाव में झुकने के संकेत नहीं दे रहा.