दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित हो रहे India AI Impact Expo 2026 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वास्तविक उपयोग और प्रभाव को दिखाने वाला देश का सबसे बड़ा मंच है. इस मेगा एक्सपो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. करीब 70,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले 10 बड़े एरीना में होने वाले इस आयोजन में देश-विदेश की प्रमुख टेक कंपनियां, स्टार्टअप्स, शोध संस्थान, केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें और अंतरराष्ट्रीय साझेदार हिस्सा लेंगे. इस एक्सपो में कइ छात्र भी पहुंचे और उन्होंने एआई को लेकर अपनी सोच भी साझा की.