मार्च 2026 की होली इस बार परंपरागत क्रम से अलग मनाई जा रही है. कई दशकों बाद ऐसा संयोग बना है जब होलिका दहन के अगले दिन रंग नहीं खेला जाएगा, बल्कि ‘रंग होली’ तीसरे दिन यानी 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी. इसके पीछे खगोलीय कारण के तौर पर चंद्र ग्रहण और तिथि परिवर्तन को बताया जा रहा है. इसी मुद्दे के साथ एक और बहस भी तेज है - क्या रजस्वला (मासिक धर्म) की अवस्था में महिलाएं होलिका दहन या होली पूजन में शामिल हो सकती हैं? इन सवालों पर ज्योतिषाचार्य राज मिश्रा ने विस्तार से अपनी राय रखी.