गुवाहाटी में ‘वृंदावनी वस्त्र’ के लिए बनेगा अत्याधुनिक संग्रहालय, 2027 में असम लौटेगी ऐतिहासिक धरोहर

Vrindavani Vastra | Guwahati Museum Foundation | Sajjan Jindal | Savitri Jindal | JSW Group | Assam
Edited By :  प्रवीण सिंह
Updated On :

गुवाहाटी में असम की ऐतिहासिक धरोहर ‘वृंदावनी वस्त्र’ की वापसी की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. इस अमूल्य विरासत को सुरक्षित रखने और प्रदर्शित करने के लिए एक अत्याधुनिक संग्रहालय की आधारशिला रखी गई है. उम्मीद है कि यह दुर्लभ वस्त्र वर्ष 2027 में औपचारिक रूप से असम वापस लाया जाएगा. इस विशेष अवसर पर देश के जाने-माने उद्योगपति सज्‍जन जिंदल, जो JSW Group के चेयरमैन हैं, समारोह में शामिल हुए. उनके साथ सावित्री जिंदल, जो ओ.पी. जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन और हरियाणा के हिसार से विधायक हैं, भी मौजूद रहीं. कार्यक्रम में ब्रिटेन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय महत्व भी दे दिया.


Similar News