पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब ‘Four Stars of Destiny’ के प्रकाशित होने से पहले ही राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस किताब से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए, जिसके बाद सदन में हंगामा हुआ और कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. हैरानी की बात यह है कि किताब अभी बाजार में आई भी नहीं, फिर भी उसे लेकर सियासी माहौल गर्म हो चुका है. इन्हीं तमाम अहम सवालों के सटीक जवाब के लिए स्टेट मिरर हिंदी के एडिटर क्राइम संजीव चौहान ने एक्सक्लूसिव बात की भारत की थलसेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल जसिंदर सिंह सोढ़ी (Lt. Colonel J S Sodhi (R) Indian Army) से.