भारत के पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने ईरान-इजराइल युद्ध और भारत की विदेश नीति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उनका कहना है कि मौजूदा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कमजोर कूटनीति की वजह से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि प्रभावित हुई है. सिन्हा ने यह भी कहा कि भारत को किसी भी हाल में अमेरिका या इजराइल जैसे देशों के दबाव में नहीं चलना चाहिए.