फ्लाईदुबई हाईजैक कांड ने विमान सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस पूरे मामले में पश्चिमी देशों, अमेरिका, पाकिस्तान और दूसरे मुस्लिम देशों की कथित चुप्पी भी चर्चा में है. वहीं राहुल गांधी की खामोशी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. स्टेट मिरर हिंदी के एडिटर इनवेस्टीगेशन संजीव चौहान ने इन तमाम मुद्दों पर RAW के पूर्व अधिकारी एनके सूद से खास बातचीत की. बातचीत में उन्होंने बताया कि क्या RAW, CIA और Mossad जैसी एजेंसियां इस घटना को रोकने में चूक गईं और आगे इस मामले में क्या हो सकता है.