वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट (Budget 2026) पेश कर दिया है. बजट को लेकर उद्योग जगत से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. MSME और NBFC सेक्टर की एक्सपर्ट यशोदा गुलिया (Chief Operating Strategic Officer, Phoenix Capital) ने बजट को संतुलित बताते हुए कहा कि यह कई मायनों में स्वागत योग्य है, लेकिन कुछ अहम अपेक्षाएं अधूरी भी रह गई हैं. State Mirror Hindi से बातचीत में यशोदा गुलिया ने कहा कि यह बजट MSME सेक्टर को सपोर्ट करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है. उन्होंने कहा, “MSME देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. सरकार ने इसे सपोर्ट करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के फंड की घोषणा की है, जो ग्रोथ के लिहाज से अच्छा मूव है.”