पश्चिमी यूपी पर बीजेपी का फुल फोकस! जाट-दलित समीकरण साधने की कोशिश, क्या तीसरे डिप्टी CM का दांव खेलेगी बीजेपी?

West Up Politics Analysis | Bjp Mission 2027 | BJP Plan | SR. Journalist Manjari Chaturvedi | Yogi
By :  जीतेंद्र चौहान
Updated On : 31 March 2026 7:53 PM IST

पश्चिमी उत्तर प्रदेश 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का सबसे बड़ा फोकस एरिया बन चुका है. लोकसभा 2024 में यहां मिले झटके के बाद पार्टी अब विकास और जातीय समीकरण दोनों मोर्चों पर एक साथ काम कर रही है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नमो भारत ट्रेन, मेट्रो विस्तार, एक्सप्रेसवे और इंडस्ट्री जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स के जरिए विकास की तेज रफ्तार दिखाने की कोशिश हो रही है, ताकि जनता के बीच सकारात्मक माहौल बनाया जा सके. साथ ही, बीजेपी जाट, दलित, ब्राह्मण और अन्य वर्गों को साधने के लिए आउटरीच प्रोग्राम चला रही है. आरएलडी के साथ गठबंधन, संभावित तीसरे डिप्टी सीएम का कार्ड, और सामाजिक संतुलन बनाने की रणनीति इसी दिशा में संकेत देती है.


Similar News