हिंदू चोला पहनकर कुछ लोग सनातन धर्म को नष्‍ट कर रहे हैं, सच CCTV में कैद : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

Swami Avimukteshwaranand | People have come wearing robes to destroy Sanatan Dharma | Breaking News
Edited By :  प्रवीण सिंह
Updated On :

धर्माचार्य स्‍वामी अविमुतेश्‍वरानंद सरस्वती ने अपने ऊपर लगे आरोपों और हालिया घटनाक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यदि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आती है तो वे विरोध नहीं करेंगे और पूरा सहयोग करेंगे. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, “जनता सब देख रही है. झूठ ज्यादा दिन नहीं टिकता. अगर आज नहीं तो कल, और कल नहीं तो परसों सच्चाई सामने आ ही जाएगी.” उन्होंने दावा किया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है, क्योंकि प्रयागराज में हर जगह निगरानी कैमरे लगे हुए हैं. उन्‍होंने कहा कि कुछ लोग हिंदू धर्म का चोला पहन कर सनातन को नष्‍ट करने की कोशिश कर रहे हैं.


Similar News