Arshdeep Singh की मिस्ट्री गर्ल का खुला राज? फैंस ने जोड़ा इस मॉडल के साथ क्रिकेर का नाम

Who is Arshdeep Singh girl friend or Mystery Girl Samreen Kaur? | IPL 2026 | PBKS
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On : 11 April 2026 3:05 PM IST

आईपीएल 2026 के दौरान Arshdeep Singh का एक स्नैपचैट पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. पंजाब किंग्स के इस स्टार गेंदबाज, जो अपनी घातक यॉर्कर के लिए जाने जाते हैं, अब अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में आ गए हैं. एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह एक अज्ञात लड़की का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं. इसके बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने जांच शुरू कर दी और इस रहस्यमयी लड़की को पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल Samreen Kaur से जोड़ना शुरू कर दिया. फैंस ने दोनों के बीच समानताएं भी बताईं, जैसे टैटू, नेल आर्ट और हाथ की बनावट, जो समरीन कौर की पुरानी तस्वीरों से मेल खाती हैं. इसके अलावा, समरीन को कई बार आईपीएल मैचों के दौरान पंजाब किंग्स को सपोर्ट करते हुए भी देखा गया, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिल गई.


Similar News